Advertisement 2

झारखंड में कई IAS अधिकारियों का तबादला…जाने लिस्ट

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क :  झारखंड सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से राज्य के 11 प्रशासनिक पदाधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया गया है. इसके तहत अनुमंडल पदाधिकारी रांची दीपक कुमार दुबे को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद गिरिडीह के पद पर, अनुमंडल पदाधिकारी चास, बोकारो के पद पर पदास्थापित दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद लोहरदगा, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा के पद पर पदस्थापित संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर पद स्थापित किया गया है.

यह भी पढ़े : जेवियर पब्लिक स्कूल का 25वॉ वार्षिक खेलोत्सव मनाया गया

इसी कड़ी में प्रतिस्थापन के लिए प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले परियोजना निदेशक समकेतिक जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है. उत्कर्ष कुमार को अगले आदेश तक अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर सदर के पद पर पदस्थापित किया गया है. आशीष गंगवार को हुसैनाबाद एसडीओ, विस्पुते श्रीकांत यशवंत को परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी, ओम प्रकाश गुप्ता को अनुमंडल पदाधिकारी चास, बोकारो के पद पर, सन्नी राज को अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया (चतरा) के पद पर, अनिमेष रंजन अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के पद पर एवं रिया सिंह को अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version