Advertisement 1
Advertisement 2

विशाखापट्टनम पोर्ट पर लगी भीषण आग, जल गयी 40 नावें

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क :  आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के मछली पकड़ने वाले बंदरगाह में रविवार रात भीषण आग लग गई। इस आग में  मछली पकड़ने वाली 40 नौकाएं जलकर खाक हो गईं।  इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़े : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत एक दोस्त दूसरे दोस्त को दिनदहाड़े मारी गोली 

हालांकि इस आगजनी में कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।  हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं रखी हुई थीं। घटना के बाद विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी एस रेणुकय्या ने बताया कि आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं थीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

मछुआरों का कहना है कि यह आपराधिक कृत्य है और बदले की भावना से आग जानबूझकर लगाई गई है। यह भी कहा जा रहा है कि एक बोट पर चल रही पार्टी की वजह से आग लग गई।  बोट पर मौजूद सिलिंडरों में विस्फोट की वजह से  लोगों को दूर ही रहने की चेतावनी दी गई। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि आग लगने की वजह क्या थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator