बैंकों में 11403 पदों पर बंपर अवसर

By Riya Kumari

Published :

Follow
बैंकों में 11403 पदों पर बंपर अवसर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर बंपर भर्तियां करने के लिए आवेदन मांगे हैं। दिल्ली में 415, उत्तर प्रदेश में 1731, उत्तराखंड में 145, बिहार में 491 और झारखंड में 182 पद भरे जाएंगे। आईबीपीएस इसके लिए ‘CRP CSA-XVI’ परीक्षा आयोजित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है।

यह भी पढे : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज में 20 भर्तियां

कस्टमर सर्विस एसोसिएट

कुल पद : 11,403 (अनारक्षित-4758)

योग्यता  : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

  • स्थानीय भाषा में प्रवीणता के साथ कंप्यूटर की जानकारी हो।
  • आवेदन शुल्क
  • 850 रुपये। एससी / एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 175 रुपये देय है।
  • भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से करना होगा।

वेतनमान : 24,050 से 64,480 रुपये

आयु सीमा : न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी। यानि अभ्यर्थी का जन्म 02 अगस्त 1998 से पहले और 01 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।

चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
  • जो अभ्यर्थी दसवीं/बारहवीं में स्थानीय भाषा अध्ययन का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करते हैं, उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।

नोट : विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें

आवेदन प्रक्रिया

  • इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.ibps.in/) पर जाएं। होमपेज पर बाई ओर दिए गए लिंक ‘CRP CSA (Customer Service Associates)’ पर क्लिक करें।
  • नया वेब पेज खुल जाएगा। अब यहां CRP Clerical cadre XVI पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर Notification for Common Recruitment Process for CRP-CSA-XVI पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर विज्ञापन खुल जाएगा। इसे पढ़कर अपनी योग्यता जांच लें।
  • पिछले पेज पर वापस आएं और ‘Apply Online पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version