---Advertisement---

इस सप्ताह के अंत तक मिलेगा मैट्रिक और इंटर का मार्क्स शीट

By Riya Kumari

Published :

Follow
इस सप्ताह के अंत तक मिलेगा मैट्रिक और इंटर का मार्क्स शीट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद अब छात्र अपने ऑरिजिनल मार्क्स शीट का इंतजार कर रहे हैं. परिषद ने जानकारी दी है कि इस सप्ताह के अंत तक सभी जिलों को अंक पत्र भेज दिये जायेंगे, जिसके बाद संबंधित स्कूलों के माध्यम से छात्रों को मार्कशीट उपलब्ध कराये जायेंगे ।

यह भी पढे : शहर के तीन केंद्रों पर जेड़ड़ एडवांस की परीक्षा 17 को  Teeadv.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं अभ्यर्थी

जैक के अनुसार, इस बार मैट्रिक और इंटर दोनों परीक्षाओं के अंक पत्र एक साथ प्रिंट कराये जा रहे हैं. विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण प्रिंटिंग और वितरण प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है. अब प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी जिलों तक अंक पत्र पहुंचा दिये जायेंगे. अंक पत्र मिलने के बाद छात्र कॉलेजों और अन्य संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे. कई छात्र पिछले कुछ दिनों से अपने स्कूलों और जिला शिक्षा कार्यालयों में अंक पत्र की जानकारी लेने पहुंच रहे थे ।

अगले महीने होगी 8वीं बोर्ड की विशेष परीक्षा

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आठवीं बोर्ड की विशेष परीक्षा आयोजित करने की तैयारी भी शुरू कर दी है. यह परीक्षा अगले महीने आयोजित की जायेगी. परिषद के अनुसार, इसमें वे छात्र शामिल हो सकेंगे जो किसी कारणवश नियमित बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे या परीक्षा छूट गयी थी. शिक्षा विभाग का मानना है कि विशेष परीक्षा से ऐसे विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version