Advertisement 2

कीनन स्टेडियम में मीडिया कप का रोमांच, हुडको और दोमुहानी की शानदार जीत

By Riya Kumari

Published :

Follow
कीनन स्टेडियम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम में बुधवार को​ मीडिया कप ​िक्रकेट में स्वर्णरेखा और हुडको की टीमों के बीच खेले गए रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में हुडको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 58 रनों से जीत दर्ज की। हुडको की इस जीत के नायक प्रसेनजीत सिंह रहे, जिन्होंने पहले बल्ले और फिर गेंद से अपना जलवा बिखेरा।

यह भी पढे : झारखंड में राज्यसभा की रेस, दो सीटों पर होगा मुकाबला

निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट खोकर 152 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। प्रसेनजीत सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 19 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 52 रनों की तूफानी पारी खेली। राधवेंद्र ने भी 47 रन बनाए।  स्वर्णरेखा की ओर से नवीन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 ओवरों में 25 रन देकर 3 विकेट झटके। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वर्णरेखा की टीम हुडको की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी।

स्वर्णरेखा की टीम 15 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 94 रन ही बना पाई। टीम की ओर से शमशेर ने सर्वाधिक 26 रनों (28 गेंद) का योगदान दिया, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। हुडको के लिए प्रसेनजित सिंह ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 3 ओवर में महज 12 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। प्रसेनजीत को टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राजन ने ‘मैन ऑफ द मैच’ देकर पुरस्कृत किया।

दोमुहानी ने दलमा XI को 9 विकेट से रौंदा, आनंद मैन ऑफ द मैच

मीडिया कप क्रिकेट के दूसरे मैच में दोमुहानी की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए दलमा XI को 9 विकेट के भारी अंतर से पराजित किया। दोमुहानी की इस धमाकेदार जीत में आनंद कुमार ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।

मैच की शुरुआत में दोमुहानी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का साहसिक फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दलमा XI की टीम दोमुहानी की गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई। निर्धारित 15 ओवरों में दलमा XI मात्र 84 रन ही बना सकी और उसके 7 खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। बुलंद ने 13 गेंदों में 18 रन और राजन ने 13 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया। दोमुहानी की ओर से कुणाल और आनंद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

85 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी दोमुहानी XI की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। टीम ने मात्र 8.4 ओवरों में 1 विकेट खोकर 87 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज शुभदर्शी ने मात्र 13 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि आनंद कुमार ने 27 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया।

मैच में 2 विकेट लेने और नाबाद 35 रन बनाने वाले आनंद कुमार को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया। जिला खेल पदाधिकारी रुपा रानी तिर्की ने आनंद कुमार को मैन ऑफ द मैच देकर पुरस्कृत किया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version