Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

राजनगर में झामुमो संयोजक मंडली की बैठक; पार्टी में युवा एवं महिलाओं को जोड़ने पर जोर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
राजनगर में झामुमो संयोजक मंडली की बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / राजनगर ( रिपोर्ट – दीपक महतो ) : झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक गुरुवार को राजनगर के आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन बाघरायसाई में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामजीत उर्फ़ लालू हांसदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला संजोजक प्रमुख डॉ. सुभेन्दु महतो, संयोजक मंडली सदस्य कृष्णा बास्के, पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर महतो, भुगलु उर्फ डब्बा सोरेन आदि उपस्थित थे। बैठक में युद्धस्तर पर सदयस्ता अभियान चलाने एवं पंचायत कमेटी गठित करने पर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने के लिए तिथि एवं रूपरेखा तय की गई।

यह भी पढ़े : सीबीएसई ने जारी की जेईई मेंस की मेधा सूची , साउथ प्वाइंट स्कूल पटमदा के छह विधार्थियों ने हासिल किए अच्छे अंक

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मौक़े पर जिला संयोजक प्रमुख डॉ. शुभेन्दु महतो ने पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाने के निर्देश दिए। कहा कि व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं होता, बल्कि संगठन ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है। इसलिए संगठन की मजबूती पर काम करें। ताकि आगामी निकाय चुनाव में झामुमो बेहतर प्रदर्शन करे। वहीं कृष्णा बास्के ने कहा कि दो सप्ताह के अंदर हमें हर हाल में पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर लक्ष्य को पूरा करना है। संगठन में ज्यादा से ज्यादा महिला एवं युवाओं को जोड़ना है। इसके बाद आगे प्रखंड एवं पंचायत कमेटी का गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है। वहीं गणेश महाली ने कहा पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए घर घर तक पहुंच कर नए सदस्य जोड़ना है। सरायकेला में झामुमो को और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। 

भुगलू उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि झामुमो संगठन को मजबूती के लिए सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। केन्द्रीय कमेटी द्वारा दिया गया लक्ष्य भी समय पर पुरा कर लिया जाएगा। बैठक में दशमत मार्डी, अक्षय मंडल, रानी हेंब्रम, भोला मोहंती, सुशीला देवी, सोनामनी लोहार, रिंकु राउत, बिशु हेंब्रम,सुबोल महतो, तपस बिसोई, धीरेन बास्के, सुपाई जारिका, सोनाराम मुर्मू, श्याम टुडू, दिलीप महतो, घासीराम सोरेन, शेखर महाकुड़ आदि उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator