Dr Abhishek Child Care

तुरामडीह माइंस में कथित रद्द RC वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का मामला, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

By Riya Kumari

Published :

Follow
तुरामडीह माइंस में कथित रद्द RC वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का मामला, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की तुरामडीह माइंस में कथित तौर पर रद्द RC और समाप्त फिटनेस वाले वाहन से विस्फोटक सामग्री के परिवहन को लेकर जांच की मांग की गई है। वरिष्ठ नेता सतीश कुमार सिंह के नेतृत्व में जितेंद्र सिंह, पप्पू राव, विवेक पांडेय समेत अन्य लोगों ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढे : चांदी ₹2,346 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई : सोने में भी गिरावट

ज्ञापन में मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ विस्फोटक परिवहन की अनुमति की प्रक्रिया को भी सत्यापित करने की मांग की गई है।

JH05AF4450 के दस्तावेजों की जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने वाहन संख्या JH05AF4450 से जुड़े उपलब्ध अभिलेखों का हवाला दिया। उनके अनुसार, रिकॉर्ड में वाहन का RC Status “CANCEL” प्रदर्शित हो रहा है। वहीं फिटनेस की वैधता 9 अगस्त 2020 और टैक्स की वैधता 9 दिसंबर 2021 तक दर्ज होने का दावा किया गया है।

हालांकि, इन विवरणों की संबंधित सरकारी रिकॉर्ड से आधिकारिक पुष्टि किया जाना बाकी है। प्रतिनिधिमंडल ने उस तारीख से जुड़े वाहन के वैध दस्तावेजों और विस्फोटक परिवहन की अनुमति की जांच कराने की मांग की है।

Magazine Register और CCTV फुटेज की जांच की मांग

ज्ञापन में Magazine Register, RE-6 Form, Stock Register, Requisition, Dispatch Challan, Gate Pass और Vehicle Logbook जैसे रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और उनका सत्यापन कराने का आग्रह किया गया है।

इसके अलावा घटनाक्रम से जुड़े CCTV फुटेज को भी सुरक्षित रखकर संबंधित दस्तावेजों से मिलान कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इससे यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि विस्फोटक सामग्री किस प्रक्रिया के तहत जारी की गई और वाहन के दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ।

अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने विस्फोटक सामग्री जारी करने और वाहन की अनुमति एवं दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है।

उनका कहना है कि यदि जांच के दौरान किसी तरह की अनियमितता या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी जांच में सामने आने वाले दस्तावेज और साक्ष्यों के आधार पर ही तय किए जाने की बात कही गई है।

विधायक से सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष मामला उठाने का आग्रह

प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय से मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे संबंधित सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष उठाने का आग्रह किया है। अब मामले में वाहन के दस्तावेज, विस्फोटक परिवहन की अनुमति और माइंस में अपनाई गई प्रक्रिया की आधिकारिक जांच पर नजर रहेगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version