राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती के वार्षिक पुरुस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को विद्यालय सभागार में संपन्न हुआ. बतौर मुख्यातिथि के रूप में शीतल शिंगारी, अंग्रेजी को_ऑर्डिनेटर शेन इंटरनेशनल स्कूल और डॉक्टर कविता सिंह, ने शिरकत किया. शीतल शिंगारी, दिनेश कुमार और खेमलाल चौधरी, कविता सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के तत्पश्चात बच्चों ने तुलसी पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में ही स्कूली बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावक एवं उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया. वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शीतल शिंगारी और कविता सिंह ने कहां की छोटे बच्चों को हम अगर शुरुवाती दिनों में सही राह दिखा दें तो आने वाला भविष्य उज्ज्वल होगा.

बच्चो की नींव को मजबूत बनाने में स्कूल, शिक्षक और अभिभावक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है, इसलिए बच्चे जब छोटे होते है वो समय मां पिताजी और शिक्षक के लिए भी कठिन समय होता है. नई शिक्षा नीति भी बच्चो को खेल खेल में पढ़ाने तथा उनका मानसिक विकास कैसे हो इसकी भी चिंता कर रही है. आगे उन्होंने कहां की विद्यालय को मंदिर की तरह ही पूजना चाहिए और विद्यालय संचालित करने वाले लोगो को भी बच्चे, अभिभावक, शिक्षक और विद्यालय के आधारभूत संरचना मजबूत हो इसका ध्यान रखना चाहिए. कार्यक्रम को विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सम्मानित अतिथि के रूप संरक्षक खेमलाल चौधरी, शीतल शिंगारी और सुकृत दास मानिकपुरी और कविता सिंह ने भी संबोधित किया. स्वागत संबोधन प्रधानाध्यापिका संगीता श्रीवास्तव ने और वार्षिक प्रतिवेदन महासचिव परमानंद कौशल ने रखा. संचालन शिक्षिका दीक्षा कुमारी और कृतिका सिंह ने किया।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यरूप से अमित कुमार सिंह, प्रधानअध्यापक सी पी समिति, सचिव बिरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, रेमन कुमार ने कार्यक्रम की सफलता में विशेष योगदान दिया, उपस्थित अन्य शिक्षक शिक्षको में नीलम शर्मा, निर्मला कौर, अंजली शर्मा, कुमकुम सिंह, रीता शर्मा, मनप्रीत कौर, सारह  मसीह, कुमकुम सिंह, कौशिक दत्ता, सीमा, संगीता मेरी सुरेन, त्रिलोचन कौर, सुमन सिंह, रेखा कुमारी, अनुसुइया कुमारी, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, तारकेश्वरी देवी, रोशनी कुमारी, देवनारायण साहू, संतोष साहू, बिरेंद्र साहू, रेमन कुमार, जगदेव साहू, राम प्रकाश साहू, खेमलाल साहू.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---