चुनाव के ऐलान से पहले पटना में दौड़ी मेट्रो, जानिए किराया

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
चुनाव के ऐलान से पहले पटना में दौड़ी मेट्रो

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले पटना मेट्रो की शुरुआत हो गई है। सोमवार को CM नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पटना मेट्रो से सफर भी किया। ISBT से जीरोमाइल होते हुए भूतनाथ तक गए।

यह भी पढ़े : तेजस्वी बोले- 𝟏𝟒 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा, बीजेपी बोली-जंगलराज वाले हारेंगे

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस दौरान CM अचानक अपनी सीट से उठे और विंडो से बाहर का नजारा देखने लगे। दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा भी साथ रहे। पहले फेज में ISBT से भूतनाथ रोड के बीच 3 स्टेशन के बीच इसे चलाया जाएगा। ये ट्रैक 4.5 KM लंबा है। किराया फिलहाल 15 रुपए होगा।

पटना के लोगों के लिए मेट्रो सेवा कल यानी 7 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। परिचालन का समय सुबह 8 से रात के 10 बजे तक होगा। मेट्रो 40KM प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। मेट्रो सेवा की शुरुआत करने के बाद नीतीश कुमार ने बेली रोड पर मेट्रो की 6 अंडर ग्राउंड टनल का भी शिलान्यास किया।

सेफ्टी कमिश्नर दे चुके हैं हरी झंडी

3 दिन पहले मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर (CMRS) ने पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर के लिए सुरक्षा प्रमाण पत्र जारी किया था। CMRS ने सिग्नलिंग सिस्टम, पटरियों की मजबूती, ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य बिंदुओं की गहन जांच की थी। सुरक्षा मानकों पर खरा उतरने के बाद मेट्रो सेवा शुरू करने की मंजूरी दी गई।

मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन की गई मेट्रो की बोगियां

पटना मेट्रो की बोगियों को मधुबनी पेंटिंग से डिजाइन किया गया है। पूरी बोगियां नारंगी कलर में दिखेंगी। मेट्रो की तीनों बोगियों की गेट, बॉडी, खिड़की सहित हर जगह पर स्टिकर लगाया गया है। बोगियों के बाहर और अंदर का लुक बदला गया है।

मेट्रो की छत पर मधुबनी पेंटिंग की स्टिकर चिपकाई गई है। बोगियों पर गोलघर, महावीर मंदिर, महाबोधि वृक्ष, बुद्ध स्तूप, नालंदा खंडहर सहित बिहार के सभी टूरिस्ट प्लेस की तस्वीरों से सजाया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट