सोशल संवाद / जमशेदपुर : MGM अस्पताल को जल्द ही सात अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर मिलेंगे। साथ ही इन विभागों में मरीज भर्ती होने लगेंगे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कई सुपर स्पेशलिटी विभाग की क्लीनिक शुरू होने वाली है।
यह भी पढे : बुंडू से हांगकांग तक: देव कृष्ण सुमन की प्रेरणादायक सफलता कहानी, ITI से इंटरनेशनल जॉब तक का सफर
फिलहाल एक कैंसर डॉक्टर सप्ताह में एक दिन आते हैं और न्यूरो सर्जन सप्ताह में दो दिन ओपीडी में मरीजों को देखते हैं। अभी यह संख्या पर्याप्त नहीं है कि यहां वार्ड शुरू किया जा सके। कैंसर के लिए 10 बेड आरक्षित किया गया है।
मंगलवार को सात सुपर न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी में दो-दो, हृदय रोग व कैंसर में एक-एक डॉक्टर एक प्लास्टिक सर्जरी के डॉक्टर मिलेंगे, अगले महीने से मिलेगी सेवा स्पेशलिस्ट विभागों के डॉक्टरों का साक्षात्कार लिया गया है, जिसमें न्यूरो सर्जरी और नेफ्रोलॉजी के दो-दो, कैंसर सर्जरी के एक, हृदय रोग के एक और प्लास्टिक सर्जरी के एक डॉक्टर का चयन हुआ है।









