नालंदा में मिड-डे मील बना मुसीबत! नमक की जगह परोसा डिटर्जेंट, 40 बच्चे बीमार

By Riya Kumari

Published :

Follow
नालंदा में मिड-डे मील बना मुसीबत! नमक की जगह परोसा डिटर्जेंट, 40 बच्चे बीमार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित पारसी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 40 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि खाने में नमक की जगह गलती से डिटर्जेंट पाउडर यानी सर्फ डाल दिया गया। इसके बाद बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी जैसी शिकायतें कीं और उन्हें इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढे : Vande Bharat Sleeper: 50 नई ट्रेनसेट बनाएगा रेलवे, 24 कोच वाली ट्रेन से बदलेगा सफर

नमक की जगह सर्फ डालने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, बच्चों को चावल और सब्जी परोसी गई थी। खाने में नमक कम होने की शिकायत के बाद नमक देने के दौरान कथित तौर पर गलती से सर्फ का इस्तेमाल हो गया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी।

अस्पताल में कराया गया भर्ती

तबीयत बिगड़ने के बाद बच्चों को बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। रिपोर्टों के अनुसार, बच्चों में पेट दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी शिकायतें सामने आईं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया और अधिकांश बच्चों की हालत स्थिर बताई गई है।

मामले की जांच शुरू, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन

घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी अस्पताल पहुंचकर बच्चों का हाल जाना और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस घटना ने स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version