सोशल संवाद/डेस्क: चाईबासा सदर और जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के सीमा पर स्थित कोचड़ा गांव में गुरुवार को राजस्व, भूमि सुधार एवं परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा, सिंहभूम की सांसद जोबा माझी एवं जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू ने संयुक्त रूप से सड़क मरम्मत कार्य के भूमि पूजन में शामिल हुए। यह सड़क पथ प्रमंडल चाईबासा अंतर्गत सिंहपोखरिया से जैंतगढ़ भाया सिंहपोखरिया-जगन्नाथपुर कुल 33 किमी पथ का मरम्मत कार्य होना है।

यह भी पढ़ें: विदेश नौकरी के नाम पर Cyber Slavery Racket का खुलासा, दूसरा मुख्य एजेंट मुंबई से गिरफ्तार
भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा हेमंत सोरेन सरकार में आम आदमी की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। यहां सभी सांसद और विधायक गठबंधन दलों के है। अगर कोई समस्या होती है तो आप हमें बताये आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मंत्री ने कहा बेहतर सड़क नेटवर्क का लाभ सभी क्षेत्र के लोगों को मिलता है।
सांसद जोबा माझी ने कहा किसी भी क्षेत्र की प्रगति की गति इस बात पर निर्भर करती है कि वहां का परिवहन तंत्र कितना मजबूत है। यदि बुनियादी ढांचा सशक्त होगा, तो विकास की गाड़ी स्वतः ही तेज रफ्तार से दौड़ेगी। विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा अच्छी सड़क अर्थव्यवस्था और समाज को जोड़ने का काम करती है। कहा हेमंत सोरेन की सरकार में पूरे राज्य में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर जुड़िया सिंकू, ललित दोराईबुरु, सोमनाथ सिंकू समेत पंचायत प्रतिनिधि, कांग्रेस-झामुमो के कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









