---Advertisement---

अप्रैल 2025 से अब तक तीन बार विभागीय मंत्री और तीन बार विभागीय सचिव से मिल चुके

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत आना वाले मानगो नगर निगम की 3 करोड़, 62 लाख, 35 हजार, 250 रुपये की छह योजनाओं को स्वीकृति मिल गई है। यह स्वीकृति बीते कल, 24 फरवरी को मिली। इसकी जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी गई।

ये भी पढे : होली से पहले अवैध शराब पर कड़ा प्रहार, 48 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार

बुधवार को विधानसभा में सरयू राय ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से यह मुद्दा उठाया और कहा कि इन योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दिलाने के लिए वह प्रयासरत थे। ये योजनाएं अप्रैल 2025 से लंबित थीं। उन्होंने कहा कि ये योजनाएं पिछले 10 महीनों से प्रशासनिक स्वीकृति की प्रतीक्षा में लंबित हैं, जबकि इन योजनाओं पर राज्य सरकार के खजाने से एक धेला भी खर्च नहीं होने वाला है। इनके लिए निधि मानगो नगर निगम के पास संरक्षित है।

सरयू राय ने कहा कि इन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हेतु अप्रैल 2025 से अबतक वह तीन बार विभागीय मंत्री एवं तीन बार विभागीय सचिव से सम्पर्क कर चुके हैं। ऐसा लगता है कि नगर विकास विभाग की कार्य-संस्कृति में कोई खोट है। अन्यथा किस कारण से प्रशासनिक स्वीकृति मिलने में इतनी देर हुई? इन योजनाओं की तकनीकी स्वीकृति एक साल पहले ही मिल चुकी है।

इस पर विभागीय मंत्री ने सदन में उत्तर दिया कि इन छह योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति उन्होंने दे दी है। विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या- 136, दिनांक 24.02.2026 द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इस पर सरयू राय ने कहा कि यदि यह प्रश्न उन्होंने विधानसभा में नहीं उठाया होता तो शायद प्रशासनिक स्वीकृति देने में नगर विकास विभाग के स्तर से पता नहीं और कितना समय लगता। आज विधानसभा में प्रश्न आया और कल शाम को सरकार ने प्रशासनिक स्वीकृति दे दिया।

इनसेट

मानगो नगर निगम क्षेत्र की वो योजनाएं, जिन्हें प्रशासनिक स्वीकृति मिलीः

क्र. योजना का नाम प्राक्कलित राशि (रू.)

1 वार्ड नं.- 9 जवाहर नगर रोड नं.-6 कुटकुटडुंगरी में पप्पू दास के घर से उलिडीह खनका तक आर.सी.सी नाली निर्माण। 71,92,550/-

2 वार्ड नं.- 9 उलिडीह में मिथिलेश के घर से डिमना मेन रोड तक तथा अन्य क्रास रोड में आर.सी.सी. नाली निर्माण। 35,55,600/-

3 वार्ड नं.- 9 सिंह जी के घर से दरभंगा डेयरी डिमना मेन रोड तक आर.सी.सी. नाली निर्माण। 71,45,500/-

4 वार्ड नं.- 9 रामकृष्ण कालोनी से कंचन गैस एजेंसी तक आर.सी.सी. नाली का निर्माण। 68,72,250/-

5 वार्ड नं.-10 मून सिटी के पास वृद्ध नागरिकों के लिए शेल्टर होम का निर्माण 28,13,450/-

6 वार्ड नं.- मानगो नगर निगम कार्यालय भवन के समीप जी 2 भवन का निर्माण। 86,55,900/-

कुल 3,62,35,250/-

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version