Responsive Full Width Slider

Miss Universe India 2026: केरल की काज़िया लिज़ मेजो ने जीता ताज, जानें कौन हैं नई ब्यूटी क्वीन

By Riya Kumari

Updated On:

Follow
Miss Universe India 2026: केरल की काज़िया लिज़ मेजो ने जीता ताज, जानें कौन हैं नई ब्यूटी क्वीन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : केरल की 19 वर्षीय काज़िया लिज़ मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। 23 अगस्त को आयोजित ग्रैंड फिनाले में काज़िया ने देशभर से आईं प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया।

यह भी पढे : एमजीएम में डॉक्टरों को ड्यूटी के दौरान ड्रेस पहनना जरूरी

इस जीत के साथ अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं काज़िया लिज़ मेजो?

काज़िया लिज़ मेजो केरल के मावेलिक्करा की रहने वाली हैं। वह फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रही हैं और इसके साथ ही मॉडलिंग व ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी सक्रिय हैं।

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने से पहले काज़िया ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब भी अपने नाम किया था। इससे पहले वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं।

कभी अपने लुक्स को लेकर थीं असहज

काज़िया लिज़ मेजो की कहानी सिर्फ ब्यूटी पेजेंट जीतने तक सीमित नहीं है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि एक समय वह अपने लुक्स और व्यक्तित्व को लेकर असुरक्षित महसूस करती थीं।

समय के साथ उन्होंने अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास पर काम किया। आज काज़िया अपने आत्मविश्वास को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मानती हैं। उनका मानना है कि खुद पर विश्वास करना सीखना उनके सफर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।

हरनाज संधू से मिली प्रेरणा

काज़िया ने बताया कि हरनाज संधू की मिस यूनिवर्स 2021 में जीत ने उन्हें ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आने के लिए प्रेरित किया।

हरनाज की जीत और मंच पर उनके आत्मविश्वास ने काज़िया को भी खुद के बारे में सकारात्मक सोचने और मंच पर आत्मविश्वास के साथ खुद को प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी।

अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने के बाद काज़िया लिज़ मेजो के सामने अब भारत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

उनका सफर खास इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने अपनी असुरक्षाओं को पीछे छोड़कर आत्मविश्वास हासिल किया और लगातार ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आगे बढ़ती रहीं।

काज़िया की जीत से केरल के साथ-साथ देशभर में खुशी का माहौल है। अब सभी की नजरें उनकी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर हैं, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट