विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

सोशल संवाद/डेस्क : विधायक सरयू राय ने अपनी विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे शीघ्रातिशीघ्र अबतक अनुशंसित योजनाओं का क्रियान्वयन पूरा करें तथा योजनाओं की गुणवत्ता स्तरीय रखना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा है कि विधायक बनने के बाद से अब तक 3 वर्षों में विभिन्न प्रकार की कुल 211 योजनाएं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पूरी की गयी हंै, जिनपर 12 करोड़ 32 लाख रु. की राशि व्यय हुई है। फिलहाल 60 योजनाएं जिला प्रशासन के पास अनुशंसित हैं, जिसकी स्वीकृति मिलने पर पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इन योजनाओं में नगर विकास विभाग की जिला योजनाएं शामिल नहीं हैं। जिला योजनाओं की समीक्षा वे जमशेदपुर अक्षेस के साथ सोमवार को करेंगे।

राय ने विधायक निधि से क्रियान्वित होने वाली योजनाओं के संबंध में विधिसम्मत क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में वे योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त को अनुशंसा करते हैं और उप विकास आयुक्त चयनित एजेंसी के माध्यम से इनका क्रियान्वयन कराते हैं। जमशेदपुर पूर्वी उनका विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह जमशेदपुर अक्षेस के अधीन है इसलिए उनके आग्रह पर अधिकांश योजनाएं जमशेदपुर अक्षेस द्वारा क्रियान्वित की जाती हैं। ऐसा आग्रह करने के पीछे उद्देश्य यही है कि विधायक निधि और जिला योजना के क्रियान्वयन में समन्वय स्थापित हो सके। अधिक से अधिक कार्य कराया जा सके।

विधायक निधि की योजना और नगर विकास विभाग की जिला योजना के साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पथ निर्माण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाएं भी स्वीकृत हो गयी हैं, जिसका क्रियान्वयन शीघ्र आरंभ होगा। उन्होंने जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों को और अधिक क्षमता और कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस बारे में उप विकास आयुक्त से भी बात करेंगे।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago