September 25, 2023 2:36 pm
Advertisement

विधायक सरयू राय ने गोलमुरी रिफ्युजी काॅलोनी में विभिन्न सड़कों पर पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन का शिलान्यास किया

Advertisement

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधायक निधि से गोलमुरी स्थित रिफ्युजी काॅलोनी में 9 लाख 67 हजार रु. से क्रियान्वित होने वाली विभिन्न सड़कों पर पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन का आज शिलान्यास किया। विगत दिनों काॅलोनी के लोगों ने विधायक श्री राय से मिलकर आग्रह किया था कि रिफ्युजी काॅलोनी में विभिन्न सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है। इसका शीघ्र मरम्मती करवाना अति आवश्यक है।

सरयू राय ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्होंने इसके क्रियान्वयन अपने निधि से करने की अनुशंसा भेजी थी। राय ने कहा कि वे प्रयासरत हैं कि काॅलोनी में सिवरेज-ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाए। मौके पर भाजमो गोलमुरी मंडल के अध्यक्ष कैलाश झा, आसीम पाठक, सुशील खड़का, अनिकेत सावरकर, सतनाम सिंह, मनमीत लुथरा, अमित खरबंदा, अनिल पावा, जगमीत सिंह आदि मौजुद थे।

Advertisement
Advertisement
Our channels

और पढ़ें