---Advertisement---

विधायक सरयू राय ने किया ‘हर घर भगवा’ का वीडियो लांच

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : जय श्री राम का भगवा झंडा हर घर लहरेगा…. बोलो जय श्री राम का नाम.. बोलो जय श्री राम का नाम….राम नवमी को लेकर  तैयार की गई इस वीडियो एल्बम को लांच होते ही इंटरनेट पर वायरल होने लगा| इस वीडियो की लॉन्चिंग शनिवार को बारीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने कि हैं|

विधायक सरयू राय ने कहा की भगवा ज्ञान, प्रकाश, त्याग बलिदान का प्रतिक है| वीडियो में कलाकारों का अभिनय, गीत के बोल, संगीत काफी अच्छा है| रामनवमी पर यह गीत भक्तों में लोकप्रिय होगा| इस गीत के माध्यम से भगवा का संदेश घर घर तक पहुंचेगा|

आपको बताते चले कि वीडियो एलबम में झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने आवाज दी है| वहीं इस वीडियो में शहर के अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई है| वीडियो लांच के मौके पर विधायक सरयू राय ने गायक अजीत अमन समेत सभी कलाकारों की सराहना की|

इस अवसर पर गायक अजीत अमन ने बताया की भगवान श्रीराम पर बनाये गए वीडियो काफी जोशीला है| इस गीत में भगवा रंग के महत्व को दर्शाया गया है| भगवा सनातन धर्म में पवित्र माना गया है| हर घर भगवा गीत लोगों को जरूर पसंद आयेगा|  भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, प्रकाश का प्रतिक है| भगवान श्रीराम को भगवा परिधान बहुत पसंद था|

इस अवसर पर निर्देशक मनोज पांडेय ने बताया कि एलबम की शूटिंग भी शहर में ही की गई है। वीडियो में श्री श्री शिव बजरंग अखाड़ा समिति सोनारी के सदस्य भी भाग लिए है| एलबम के निर्माता नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमेन अवनीश श्रीवास्तव और शहर के जाने माने साइंस शिक्षक आलोक राज सिंह है। एलबम में संगीत प्रभाकर पांडे और रेकॉर्डिस्ट युवराज अनुभव हैं। इस अवसर पर गायक अजीत अमन, मनोज पांडेय, आलोक कुमार, बबलू कायबर्तों, अभिषेक तिवारी, आदि कलाकार उपस्थित थे।

एलबम तैयार करने वाली टीम

– निर्देशक : मनोज पांडे, उदय साहू

– निर्माता : अवनीश श्रीवास्तव (नेहिश),आलोक राज सिंह (शिक्षक)

– गायक : अजीत अमन

– गीत : अमित तिवारी

– संगीत : प्रभाकर पांडे

– रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग मास्ट्रिंग: युवराज अनुभव

– एडिटिंग एंड डीओपी : गौतम लोहार,

– सहयोग : डा. संतोष गुप्ता, आलोक कुमार,  बबलू कायबर्तों, अमित राज, सत्यम तिवारी,

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---