Don't Click This Category

मोदी का प्रधानमंत्री बनना जुमला साबित होगा – सुधीर कुमार पप्पू

सोशल संवाद/जमशेदपुर : देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में इसबार नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बहुत मुश्किल है मोदी काफी डरे हुए हैं। मोदी का डरना स्वाभाविक है उन्होंने छोटे-छोटे दलों को मिलाकर जीत की रणनीति बनाई है परंतु जनता मोदी सरकार के खिलाफ है। मोदी सरकार ने 10 वर्षों में ऐसा कुछ नहीं किया जिसके आधार पर जनता भाजपा को वोट दे। प्रधानमंत्री मोदी महंगाई बेरोजगारी सीमा की सुरक्षा पर कोई बात नहीं करते इसी डर से आज तक उन्होंने संवाददाता सम्मेलन नहीं बुलाया। वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए मंदिर मस्जिद की बात करते हैं। इसबार जनता उनके झांसे में आने वाले नहीं है। 

अधिवक्ता एवं समाजवादी विचारधारा के सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार झारखंड बंगाल और उड़ीसा में भी भाजपा गठबंधन की हालत बहुत खराब है। जनता भाजपा प्रत्याशियों को कई स्थानों पर खदेड़ दी है। झारखंड में इंडिया गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है जबकि बिहार में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का बोल वाला है पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के कद का नेता खड़ा नहीं कर सका। बिहार में भाजपा नीतीश कुमार का पालकी उठाकर चल रही है। यही स्थिति महाराष्ट्र बंगाल उड़ीसा तमिलनाडु आदि राज्यों में है जहां इंडिया गठबंधनकाफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि लोगों का आकलन है कि भाजपा गठबंधन 200 सीट से आगे नहीं जाएगी 400 सीटों का जुमला दे रही है। भाजपा मतलब भ्रष्टाचारी जनता पार्टी अलीबाबा चालीस चोर सरकार का पतन होते ही जनता और मीडिया भी खुली हवा में सांस लेगी।

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

दुर्गा पूजा का विसर्जन अब 12 के बजाय 13 अक्टूबर को

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा का उत्साह देखते ही बनता है.…

28 mins ago
  • समाचार

पत्रकारिता का असल अर्थ ही है जनपक्षधर होना : प्रो. रामदेव शुक्ल

सोशल संवाद / गोरखपुर: प्रख्यात साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता का असल…

3 hours ago
  • समाचार

सीमेंट प्लांट न्यूवोको में बड़ा हादसा, टेलर के कुचलने से सुपरवाइजर की मौत

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट न्यूवोको विसटार्स कॉर्प में एक बड़ा हादसा…

3 hours ago
  • राजनीति

पांच वर्षों में नहीं बदला जमशेदपुर पूर्वी का सूरते हाल – डॉ. अजय कुमार

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस का वरिष्ठ नेता डॉ.अजय कुमार ने रविवार…

3 hours ago
  • Don't Click This Category

इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड यूनियन (न्यु) के झारखन्ड ईकाई का कन्वेशन आयोजित

सोशल संवाद / डेस्क : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आल इन्डिया फेडरेशन आफ ट्रेड…

21 hours ago