मातृशक्ति को सम्मान देकर मोदी जी ने इतिहास रच डाला- काले

By admin

Updated On:

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क  : देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला आरक्षण बिल लोक सभा में पारित किया जाना एक ऐतिहासिक कदम है ।लोकसभा में प्रचंड मतों के साथ इस बिल को पारित कराकर मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का मार्ग की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम आगे बढ़ाया है। कल राज्यसभा में भी इसी तरह प्रचंड बहुमत के साथ यह बिल पारित हो जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे साहसिक एवं बड़े फैसलों के लिए हमेशा से जाने जाते रहे हैं और आज का दिन इसी कड़ी में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया है ।शौचालय निर्माण और उज्ज्वला योजना के तहत उन्होंने महिलाओं को बड़ा सम्मान प्रदान किया है। मोदी सरकार , खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश की जनता की ओर से बहुत-बहुत बधाई।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---