Dr Abhishek Child Care

डालटनगंज जिले से होकर गुजर रहा मानसून टर्फ, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
डालटनगंज जिले से होकर गुजर रहा मानसून टर्फ,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के डालटनगंज जिले से होकर मानसून टर्फ गुजर रहा है। इसका असर पूरे राज्य में देखने को मिलेगा। कई जिलों में भारी बारिश होगी। तापमान में भी अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की जाएगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने दी। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटें के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सयिस की गिरावट होने की उम्मीद है। इधर राज्य के दक्षिणी क्षेत्र यानि कोल्हान के लिए विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े :NEET पर सुनवाई अब 18 जुलाई को: सुप्रीम कोर्ट ने तारीख बढ़ाई ताकि केंद्र और NTA के हलफनामे पर याचिकाकर्ता पक्ष रख सकें

अगले 13 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहने के साथ ही बारिश का अनुमान है। इस दौरान बज्रपात भी होने की आशंका है। आज जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो समान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। यहां 24 घंटे में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी, जो समान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं आर्दता यानि हवा में नमी की मात्रा अधिकतम 87 प्रतिशत तथा न्यूनतम 55 प्रतिशत दर्ज की गयी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator