सोशल संवाद / डेस्क : निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के आलोक में आज पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चंदन कुमार ने उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग की उपस्थिति में चाईबासा सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

यह भी पढे : पश्चिमी सिंहभूम में Revamped RGSA के तहत पंचायत सशक्तिकरण प्रशिक्षणों का आयोजन
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरे परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। इस क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जेनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। साथ ही वेयरहाउस के कमरों की सीलिंग और संरक्षा संबंधी प्रावधानों का भी जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि ईवीएम वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से किया जा रहा है तथा सुरक्षा के मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।











