---Advertisement---

टाटानगर स्टेशन के पास 50 से अधिक स्ट्रक्चर तोड़े जायेंगे

By Riya Kumari

Published :

Follow
टाटानगर स्टेशन के पास 50 से अधिक स्ट्रक्चर तोड़े जायेंगे

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्लान को लेकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. करीब 50 से अधिक स्ट्रक्चर को मंगलवार या बुधवार को हटाये जा सकते हैं. जुगसलाई और बागबेड़ा एरिया में रेलवे की ओर से फिर नोटिस दिया गया है. बताया जाता है कि जुगसलाई के संकटा सिंह पेट्रोल पंप का एक हिस्सा को तोड़ा जाना है,

यह भी पढे : जमशेदपुर में मछलियों की मौत पर सियासत तेज, सरयू राय ने उच्चस्तरीय जांच की मांग

जिसको लेकर पहले ही नोटिस दिया जा चुका है. वहीं, उसके पीछे और बगल से बागबेड़ा की ओर जाने वाले रास्ते, दुर्गा बाड़ी के आसपास के एरिया को पूरी तरह से खाली कराया जाना है. वहां रेलवे के ही करीब 50 से अधिक स्ट्रक्चर हैं.

रेलवे से जुड़े यूनियनों के दफ्तर हैं, कई लोगों का अवैध कब्जा है. इससे पहले स्टेशन से बागबेड़ा जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया था. जुगसलाई की मुख्य सड़क से स्टेशन होते हुए गोलपहाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते को बंद करने की योजना है. इससे पहले नया रास्ता बनाया जायेगा, जो संकटा सिंह पेट्रोल पंप होकर गुजरेगा और सीधे गोलपहाड़ी तक जायेगा.

पहले पार्किंग एरिया को किया जायेगा विकसित :

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि पार्किंग एरिया को पहले विकसित किया जायेगा. पुराना सिंह होटल वाले एरिया में पार्किंग बनाने का काम चल रहा है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version