Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, अधियाचन मिलने का इंतजार

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग को अब बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग शिक्षकों के 50 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग को अब बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग से रिक्त पदों का अधियाचन मिलने का इंतजार है। इसके लिए आयोग की ओर से आठ बार तीनों विभागों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई की जा चुकी है।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

यह भी पढ़ें : झारखंड में शिक्षकों के लिए खुशखबरी…सरकार ने बदली स्थानांतरण नीति

आयोग के बैठक में उच्च शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया है कि 15 से 20 जून के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन भेज दिया जाएगा। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद रिक्त हैं। आयोग के सूत्रों के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग भी अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के रिक्त पदों का अधियाचन जून के आखिरी सप्ताह तक उपलब्ध करा देगा

अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी व पीजीटी के 24,859 पद रिक्त पड़े हैं, जिनमें 20,745 पद टीजीटी व 4,384 पद पीजीटी के हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के तकरीबन 27 हजार पद खाली हैं। आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग से भी रिक्त पदों का अधियाचन मांगा है। अगर तीनों विभाग शिक्षकों के रिक्त पदों का अधियाचन समय से भेज देते हैं तो आयोग 50 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर देगा। विभागों को ऑनलाइन माध्यम से रिक्त पदों का ई-अधियाचन भेजना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator