Mother Dairy Milk Price Hike: दूध 4 रुपये तक महंगा, नई कीमतें 12 नवंबर से लागू

By Riya Kumari

Published :

Follow
Mother Dairy Milk Price Hike: दूध 4 रुपये तक महंगा, नई कीमतें 12 नवंबर से लागू

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : महंगाई के बीच आम लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी का असर दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। फुल क्रीम दूध की कीमत में सबसे ज्यादा 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।

यह भी पढे : निशा भगत मौत मामला: CM हेमंत सोरेन ने दिए CBI जांच के आदेश, पिठोरिया थाना प्रभारी लाइन हाजिर

12 नवंबर से लागू होंगी दूध की नई कीमतें

मदर डेयरी ने अपने अलग-अलग वेरिएंट के दूध की कीमतों में बदलाव किया है। नई दरों के अनुसार अब ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दिल्ली-एनसीआर में दूध की नई कीमतें इस प्रकार हैं:

दूध का प्रकारपुरानी कीमतनई कीमत
टोंड मिल्क (बल्क)₹58₹60
फुल क्रीम मिल्क₹72₹76
टोंड मिल्क (पाउच)₹60₹62
डबल टोंड मिल्क₹54₹56
गाय का दूध₹62₹65

इस बार फुल क्रीम दूध की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं गाय के दूध के दाम 3 रुपये और अन्य प्रमुख वेरिएंट के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

क्यों बढ़ाए गए मदर डेयरी के दूध के दाम?

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे किसानों से दूध खरीदने की लागत में इजाफा होना बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, किसानों से दूध की खरीद कीमतें बढ़ने के कारण कंपनी पर इनपुट कॉस्ट का दबाव बढ़ा है। इसी वजह से लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है।

मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। कंपनी का कहना है कि किसानों से उचित कीमत पर दूध खरीदने और कारोबार को संतुलित रखने के लिए लागत में हुए बदलाव का कुछ असर उपभोक्ताओं तक पहुंचाना पड़ रहा है। हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कंपनी के प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से इनकार किया है।

दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 35 लाख लीटर दूध बेचती है कंपनी

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल है। कंपनी अपने आउटलेट, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है। वहीं, कंपनी की कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है।

गौरतलब है कि मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में संशोधन किया गया था। अब एक बार फिर दाम बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर के परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है।

1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत

मदर डेयरी की स्थापना वर्ष 1974 में हुई थी। यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनी मदर डेयरी ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों की बिक्री करती है। इसके अलावा धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल और सफल ब्रांड के तहत फल, सब्जियां एवं अन्य खाद्य उत्पाद भी बाजार में उपलब्ध कराती है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में अपने कारोबार में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी और इसका कुल कारोबार 20,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version