Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

रेल मंत्री से मिले सांसद बिद्युत बरण महतो, टाटानगर-बेंगलुरु ट्रेन, चौथी लाइन और कई मांगें उठाईं

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
MP Bidyut Baran Mahato met the Railway Minister
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली : सांसद बिद्युत बरण महतो ने अपने दिल्ली प्रवास के क्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने क्षेत्र के प्रमुख रेल संबंधी समस्याओं के संबंध में विचार विमर्श किया एवं कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।सर्वप्रथम उन्होंने गम्हरिया एवं आदित्यपुर के बीच में एक फोर्थ लाइन बनाने की मांग की है जिससे कि गम्हरिया से आदित्यपुर के बीच में ट्रेनों के आवागमन में अधिक विलंब से निजात मिल सके।

यह भी पढ़े : पोटका में ब्रेन मलेरिया से बच्चों की मौत पर अर्जुन मुंडा चिंतित, सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सांसद महतो ने टाटानगर में वंदे भारत के मेंटेनेंस डिपो के निर्माण के लिए भी आग्रह किया एवं कहा कि इससे संबंधित प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास लंबित है इसे यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करें।

रेल मंत्री से वार्ता के क्रम में सांसद महतो ने टाटानगर से बेंगलुरु के लिए एक नई ट्रेन सेवा वाया खड़गपुर-बालेश्वर-भुवनेश्वर- विजयनगरम-काटपाड़ी होते हुए बैंगलोर के लिए मांग किया है। सांसद श्री महतो ने कहा कि टाटानगर और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मरीज का इलाज कराने के लिए एवं अध्ययन-अध्यापन के लिए बेंगलुरु और काटपाड़ी आना-जाना करते हैं। इसके लिए यहां से ट्रेन सेवा की नितांत आवश्यकता है।

इसके अलावा आनंद विहार पुरुलिया ट्रेन संख्या14022 का विस्तार टाटानगर तक करने का अनुरोध सांसद श्री महतो ने किया।उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन पुरुलिया में लगभग 15 घंटा रूकती है। इस ट्रेन का टाटानगर तक विस्तार होने से टाटानगर से दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल सकेगी ।

एक अन्य मांग में टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार नए प्लेटफार्म बनाने का आग्रह किया है ।जिससे यहां पर कंजेशन(जाम) की स्थिति से मुक्ति मिल सके।टाटानगर के पास सैटेलाइट रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए कार्य को आगे बढ़ने का आग्रह भी सांसद ने रेल मंत्री से किया। ज्ञात हो कि टाटानगर के पास सैटेलाइट स्टेशन का निर्माण के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे की स्वीकृति मिल चुकी है। इस संबंध में सांसद महतो ने रेल मंत्री से कहा कि इस कार्य को तीव्र गति से पूर्ण किए जाने की जरूरत है ताकि टाटानगर और कोल्हान का लोगों की समस्याओं का निधन हो सके
चांडिल से नीमड़ी बोडाम पटमदा कटिन बांदवान रेलवे लाइन जो प्रस्तावित है इसे पुरुलिया झाड़ग्राम रेल लाइन से जोड़ने का सुझाव सांसद महतो ने रेल मंत्री को दिया है। इस रेलवे लाइन के निर्माण से यहां एक ओर बोदाम पटमदा और कटिन के लिए यह एक नई जीवन रेखा साबित होगी वहीं दूसरी ओर चांडिल से झाड़ग्राम तक एक नई बाईपास लाइन भी बन जाएगी। जिससे टाटानगर के ऊपर गुड्स ट्रेन का जो दबाव है वह भी कम हो सकेगा एवं यात्री ट्रेनों का भी सुगमता से संचालन हो सकेगा।

सांसद महतो ने टाटानगर बादाम पहाड़ रेल लाइन पर मकदमपुर पर आर ओ बी के कार्य को शीघ्र संपादित करने का आग्रह किया। केंद्रीय रेल मंत्री ने सांसद महतो के सभी ज्ञापन एवं सुझावों पर तथा शीघ्र कार्य करने का आश्वासन दिया एवं कहा है कि सभी कार्य मिशन मोड में संपादित किए जाएंगे

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator