Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारग्राम और पुरुलिया के बीच एक नई रेल लाइन की मांग की  

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बिद्युत बरण महतो ने झारग्राम और पुरुलिया के बीच एक नई रेल लाइन
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से सम्बंधित एक अतिमहत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के नागरिकों की एक बहुत पुरानी एवं महत्वपूर्ण मांग है जो अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से झारग्राम और पुरुलिया के बीच एक नई रेल लाइन की मांग कर रहे हैं जो इस क्षेत्र के कुछ प्रमुख स्थान जैसे चांडिल, निमडी, बोडाम, पटमदा, काटींन, बंधवान एवं झारग्राम को जोड़ सके। यह क्षेत्र आज भी बेहतर परिवहन सुविधा की कमी से जूझ रहा है और यह रेल लाइन स्थापित होने से लोगों को यात्रा करने में अत्यधिक सुविधा होगी।

यह भी पढ़े : विधायकों के निलंबन पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर कुर्सियों से हमला

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इस प्रस्तावित रेल मार्ग के निर्माण से क्षेत्र में आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी समृद्धि आएगी। अतः रेल मंत्री इस  महत्वपूर्ण मुद्दे पर शीघ्र विचार करे और झारग्राम और पुरुलिया के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ की जाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator