---Advertisement---

सांसद बिद्युत महतो ने बिष्टुपुर-साकची बाजार में #GSTBachatUtsav पर व्यापारियों संग संवाद

By Riya Kumari

Published :

Follow
MP Bidyut Mahato

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर एवं साकची बाजार में ‘#GSTBachatUtsav’ के अंतर्गत व्यापारियों और दुकानदारों तथा ग्राहकों से मुलाकात कर #NextGenGST Reforms को लेकर चर्चा की और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मोदी जी के आह्वान पर स्वदेशी सामानों, जिसमें भारत के नौजवान का पसीना और मिट्टी की सुगंध है, उन्हें बेचने और खरीदने का आग्रह किया।

यह भी पढे : जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय की बैठक, कदमा क्षेत्र की सफाई व जनसमस्याओं पर जोर

इस अवसर पर सांसद महतो ने कहा कि आने वाला माह त्यौहारों वाला है, जिसमें जीएसटी रिफॉर्म से खरीददारी में भी बढ़ोतरी होगी और बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी। टैक्स में मिली छूट से करोड़ों उपभोक्ताओं के जीवन में  परिवर्तन आएंगे व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।  

सांसद ने उत्सवों के शुभ अवसर पर देशवासियों को ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के रूप में अभिनव उपहार प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिए।इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अनिल सिंह, चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव मानव केडिया, चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुशील संथालिया, अनिल मोदी, सुबोध झा,चिंटू सिंह, संजय तिवारी,राजकुमार शाह, युवराज सिंह, मनोज बाजपेई,अमित संघी, उज्जवल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version