Dr Abhishek Child Care

मिशन उदय के तहत संचालित गतिविधियों का सांसद एवं उपायुक्त ने किया निरीक्षण, स्वयं भी कराया स्वास्थ्य जांच

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित मिशन उदय के अंतर्गत आज मा.सिंहभूम सांसद जोबा माझी एवं उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत स्थित दिगीलोटा आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता एवं ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से संबंधित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

ये भी पढे : टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

निरीक्षण के क्रम में मा.सांसद एवं उपायुक्त ने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर आम नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिशन उदय का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को प्रारंभिक स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इस दौरान आंगनवाड़ी सेविका द्वारा किए जा रहे घर-घर भ्रमण एवं सर्वेक्षण कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की गई।

इस क्रम में सेविका व सीएचओ ने बताया कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मलेरिया, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें मिशन उदय के तहत उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क दवाइयों एवं उपचार सुविधाओं से भी जोड़ा जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति, लाभुकों तक पहुंच तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है तथा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास सुनिश्चित किए जाएं। इस अवसर पर सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator