---Advertisement---

जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में विधानसभा प्रभारी हलदर नारायण साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, लोकसभा सह संयोजक अनिल सिंह, मुरलीधर केडिया एवं राजकुमार श्रीवास्तव समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे।

बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव में जुगसलाई विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान बताया गया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की दिशा में पार्टी के वरीय नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में संपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करने और पार्टी की विचारधारा के बारे में बताने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि संचालन समिति के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति तथा पन्ना प्रमुख से सम्पर्क में रहें। चुनावों में बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका है। सम्पर्क व संवाद ही चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास एक बड़ी अनुभवी चुनावी टीम है। केंद्र सरकार की नीतियों और पूरे देशभर में विकास कार्यों की गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास गहरा हुआ है।

जमशेदपुर सहित पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं। बैठक में जुगसलाई विधानसभा के संयोजक मुचिराम बाउरी, सह संयोजक जितेंद्र राय, सह संयोजक संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, महामंत्री अनिल मोदी, मंत्री नीलू मछुआ, प्रदीप मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता समेत संचालन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---