सोशल संवाद / रांची: WAMS Modeling Institute द्वारा आयोजित Mr., Miss & Mrs. Jharkhand Beauty Pageant 2026 एवं JHAR RAFT NXT Fashion Show का भव्य आयोजन उत्साह, ग्लैमर और शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, रैंप वॉक और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीत लिया।
यह भी पढे : POCSO Act के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट की चिंता, कानून के संतुलित उपयोग की जरूरत: अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे IAS अमित कुमार
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन IAS अमित कुमार, खरसावां राज परिवार के कुंवर अनूप सिंह देव, सह मानवाधिकार आयोग, झारखंड के प्रतिनिधियों तथा आयोजक वसीम आलम और साधना झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत से जुड़े अतिथि, जूरी सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक मौजूद रहे।
ये बने Mr., Miss & Mrs. Jharkhand 2026
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की गई—
- Miss Jharkhand 2026 – वैष्णवी त्रिपाठी (Vaishnavi Tripathi)
- Mr. Jharkhand 2026 – अनस रहमान (Anas Rahman)
- Mrs. Jharkhand 2026 – मोनालिसा सोरेन (Monalisa Soren)
- Miss Jharkhand First Runner-up – स्मृति लोढ़ (Smriti Lodh)
सभी विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी, सैश और ₹5,100 की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड की प्रतिभाओं को मिल रहा बड़ा मंच
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खरसावां राज परिवार के कुंवर अनूप सिंह देव ने कहा कि WAMS Modeling Institute राज्य के उभरते मॉडल्स और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची जैसे शहर में इस तरह के फैशन शो और ब्यूटी पेजेंट युवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सुनहरा अवसर साबित हो रहे हैं।
उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
JHAR RAFT NXT Fashion Show ने जीता दर्शकों का दिल
ब्यूटी पेजेंट के साथ आयोजित JHAR RAFT NXT Fashion Show भी आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और आकर्षक रैंप वॉक को दर्शकों ने खूब सराहा।
आयोजकों ने जताया आभार
WAMS Modeling Institute के आयोजकों ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य झारखंड के युवाओं को मॉडलिंग और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत और पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार किए जाएंगे ताकि राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों, निर्णायकों, मीडिया प्रतिनिधियों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।










