Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

MS Dhoni’s Huge Fan : आज़मगढ़ से रांची तक धोनी से मिलने की लंबी यात्रा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
MS Dhoni's Huge Fan
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni’s Huge Fan) के फैंस की संख्या करोड़ों में है, लेकिन इस बार उनके घर के बाहर पहुंचा एक ऐसा फैन, जिसकी कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं। यह लड़का ना सुन सकता है और ना बोल सकता है, लेकिन उसकी भावनाओं में इतनी ताकत है कि वह अकेले ही उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से झारखंड की राजधानी रांची तक पहुंच गया — सिर्फ अपने पसंदीदा क्रिकेटर एमएस धोनी से मिलने के लिए।

यह भी पढ़े : 11 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जाने इस दिन क्या-क्या ख़ास चीजें हुईं

खामोश जिद, 6 दिन की यात्रा और इंतजार

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

छह दिनों तक उसने किसी तरह साधन जुटाए, रास्ता तय किया और आखिरकार धोनी के घर के बाहर जा पहुंचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने धोनी को दो बार घर से आते-जाते देखा भी, लेकिन माही ने मिलने के लिए सिर्फ इतना कहा, “बाद में मिलेंगे।” बस, इतना सुनते ही वो फैन वहीं बैठ गया और जिद कर ली कि जब तक धोनी खुद सामने नहीं आएंगे, वह वापस नहीं लौटेगा। धोनी के रांची स्थित घर के बाहर फैंस का जुटना आम बात है, लेकिन इस विशेष फैन की खामोश मौजूदगी और उसकी आंखों में बसी उम्मीद ने हर किसी का ध्यान खींचा है।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए धोनी

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वे भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस वैश्विक सम्मान से नवाज़ा गया है। ऐसे में यह फैन की भक्ति और समय का संयोग, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या माही इस फैन से मुलाकात करेंगे? या फिर यह खामोश इंतजार यूं ही जारी रहेगा?

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator