दिल्ली में मुकेश गोयल ने लगाई जन सुनवाई, स्थानीय लोगों ने उठाईं अतिक्रमण और कूड़े की समस्याएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में मुकेश गोयल ने लगाई जन सुनवाई, स्थानीय लोगों ने उठाईं अतिक्रमण और कूड़े की समस्याएं

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ निगम पार्षद, बीजेपी नेता और नियुक्ति, पदोन्नति एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने आदर्श नगर वार्ड के सुभाष पार्क में जन सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी पहुंचे और इलाके की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा।

यह भी पढे : युजवेंद्र चहल BJP में शामिल, OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

अतिक्रमण और तहबाजारी की समस्याएं उठीं

जन सुनवाई में लोगों ने तहबाजारी और लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। वहीं, आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने इलाके में जगह-जगह हो रहे अवैध अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। लोगों का कहना था कि अतिक्रमण के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डलाव घर से कूड़ा नहीं उठने पर नाराजगी

स्थानीय लोगों ने कॉलोनी के अंदर लगे कॉम्पेक्टर और डलाव घर से नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाए जाने की समस्या भी रखी। इससे इलाके में लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों ने डलाव घर को कॉलोनी से बाहर स्थानांतरित करने की मांग जोरदार तरीके से उठाई।

मौके पर मौजूद रहे निगम के वरिष्ठ अधिकारी

इस जन सुनवाई में एमसीडी के सिविल लाइंस जोन के उपायुक्त डॉ. सचिन गुप्ता, सहायक आयुक्त रवि गोयल, डीएचओ डॉ. संदीप साल्वे सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

आगे भी आयोजित होगी जन सुनवाई: मुकेश गोयल

मुकेश गोयल ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी लोगों की शिकायतों और समस्याओं को लेकर जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version