Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

मंईयां सम्मान योजना लाभुकों को राहत, नवंबर की 2500 रुपये किस्त खातों में भेजी गई

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
मंईयां सम्मान योजना 2500 रुपये
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए खुशखबरी है. क्रिसमस त्यौहार को देखते हुए जिला स्तर से लाभुकों के खाते में नवंबर माह की किस्त ट्रांसफर होने लगी है. ज्यादातर जिलों से नवंबर माह के किस्त के 2500 रु. आधार सीडिंग से भेज दिए गए हैं. अब सिर्फ दिसंबर माह की किस्त बकाया है. इसको भी जारी करने की तैयारी कर ली गई है.

यह भी पढ़े : OLA-UBER में महिलाएं चुन सकेंगी फीमेल ड्राइवर: एप में जेंडर चॉइस ऑप्शन जरूरी, नई गाइडलाइंस जारी

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

निदेशालय के मुताबिक राज्य के 24 में से 20 जिलों में 23 दिसंबर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. सिर्फ देवघर, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में कुछ वजहों से विलंब हो रहा था. वहां भी 24 दिसंबर की शाम से राशि ट्रांसफर करने की कवायद शुरू हो गई है. भरोसा दिलाया गया है कि 25 दिसंबर तक इन चारों जिलों के लाभुकों के खाते में नवंबर माह की किस्त चली जाएगी.

सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक विजय कुमार के मुताबिक फरवरी, 2026 तक की राशि पड़ी हुई है. लिहाजा, किस्त को जारी करने में कहीं कोई अड़चन नहीं है. इस बार क्रिसमस त्यौहार को देखते हुए नवंबर माह की किस्त जारी की जा रही है. दिसंबर माह की किस्त जनवरी, 2026 में सोहराय और टुसू पर्व को देखते हुए जारी करने की तैयारी है ताकि त्यौहार की खुशियों में चार चांद लग सके.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator