---Advertisement---

12 अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम पड़ ठप , 1000 आवेदन लंबित, लोग परेशान

By Riya Kumari

Published :

Follow
12 अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम पड़ ठप , 1000 आवेदन लंबित, लोग परेशान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जिले में जमीन से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं पिछले 12 दिनों से पूरी तरह प्रभावित हैं। निबंधन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से पोर्टल अपग्रेड के बाद जिले के सभी 12 अंचल कार्यालयों में म्यूटेशन का काम ठप पड़ गया है।

यह भी पढे : चांदी दो दिन में ₹9000 सस्ती, सोना ₹1,800 रुपए सस्ता हुआ

इससे करीब 1000 आवेदन लंबित हैं। विभाग ने राजस्व सेवाओं को अधिक पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की थी, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है और अंचल कार्यालयों तथा जमशेदपुर-घाटशिला अवर निबंधन कार्यालय के बीच रियल-टाइम कनेक्टिविटी टूट रही है।

नई व्यवस्था में सहायक (क्लर्क) की डिजिटल लॉगिन आईडी अनिवार्य की गई है। जिला स्तर से सभी सहायकों की आईडी बनाकर विभाग को भेज दी गई है, लेकिन अब तक उनका एक्टिवेशन नहीं हो सका है। इससे म्यूटेशन प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है।

इसका सबसे अधिक असर हाल में जमीन खरीदने वाले लोगों पर पड़ रहा है, क्योंकि म्यूटेशन नहीं होने से वे कानूनी रूप से मालिक के रूप में दर्ज नहीं हो पा रहे हैं। जमशेदपुर सीओ मनोज कुमार ने बताया कि नई प्रणाली में सहायक कर्मियों के ऑनलाइन फॉरवर्ड किए बिना म्यूटेशन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकती। वर्तमान में उनके लॉगिन में करीब 200 आवेदन लंबित पड़े हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---