---Advertisement---

रांची के मोरहाबादी मैदान में 15 जनवरी को नमो पतंग उत्सव

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Namo Kite Festival on 15th January

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर नमो पतंग महोत्सव का आयोजन 15 जनवरी मोरहाबादी मैदान में किया गया है। समिति के संरक्षक संजय सेठ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया।

यह भी पढ़ें: ‘कुत्ते के काटने पर मुआवजा देगी राज्य सरकार’, SC का अहम फैसला

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे नमो पतंग उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर समिति की ओर से नमो पतंग, लटेर, धागा का भी वितरण किया जाएगा। साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कंबल, तिलकुट का भी वितरण किया जाएगा। काबरा ने बताया कि नमो पतन उत्‍सव का आयोजन गत 20 वर्षों से किया जा रहा है। मौके पर छोटे बच्चों के बीच खिलौने का भी वितरण किया जाएगा। इस महापर्व पर समिति की ओर से खिचड़ी का भोग भी लगाकर लोगों के बीच वितरण किया जाएगा।

समिति के संरक्षक संजय सेठ, अजय मारु, अध्यक्ष मुकेश काबरा ने मकर संक्रांति के उपलक्ष पर होने वाले नमो पतंग के विशाल महोत्सव में इष्ट मित्रों सहित  सपरिवार पहुंचने का आग्रह किया है। बैठक में संरक्षक अजय मारू, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह (लालू) कमलजीत सिंह (शंटी), राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, कुमुद झा, भानु प्रकाश जालान सहित कई लोग मौजूद थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट