---Advertisement---

नई दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, बसंत मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ली शपथ

By Riya Kumari

Published :

Follow
नई दिल्ली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, बसंत मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की ली शपथ

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : नई दिल्ली के जनपथ स्थित ली मेरिडियन होटल में सोमवार, 18 मई 2026 को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल सहित नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में देशभर से समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और अग्रवाल समाज के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

यह भी पढे : सरायकेला और ईचागढ़ प्रखंड में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए जरूरी निर्देश

अधिवेशन में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, बिनोद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण कराया गया। गौरतलब है कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी और पूर्व में कृष्ण मोदी, बनारसी दास गुप्ता, प्रदीप मित्तल तथा सुरेंद्र गुप्ता जैसे कई वरिष्ठ समाजसेवी संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। हाल ही में संपन्न चुनाव में बसंत मित्तल ने निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग को पराजित कर जीत दर्ज की थी।

जमशेदपुर से भी शामिल हुए कई प्रतिनिधि

इस राष्ट्रीय समारोह में जमशेदपुर से भी अग्रवाल समाज के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल, संरक्षक ओम प्रकाश रिंगसिया, युवा सम्मेलन के पूर्व महासचिव सन्नी संघी और सलाहकार दीपक पारीक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ जगद्गुरुत्तर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी बालकानंद गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता, सेवा भावना और राष्ट्रहित की सोच से ही देश मजबूत बनता है।

उन्होंने नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और उनकी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को समाज सेवा के साथ-साथ सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कई केंद्रीय मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री Arjun Ram Meghwal, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth, हरियाणा सरकार के मंत्री Vipul Goel तथा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. एस.एस. अग्रवाल भी मंचासीन रहे।

इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से कई सांसद, विधायक और राजनीतिक प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के देशभर में तीन लाख से अधिक सदस्य हैं और संगठन सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version