10 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, सारंडा के दुर्गम जंगल में थे सक्रिय

By Sanjana Das

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार को भाकपा माओवादी के 10 लाख रुपए के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर सहित चार सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और सीआरपीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह आत्मसमर्पण ऑपरेशन ‘नवजीवन-III’ के तहत हुआ। पुलिस के अनुसार, ये नक्सली कोल्हान, पोराहाट और सारंडा के दुर्गम जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय थे। आत्मसमर्पण करने वालों में सालुका कायम के अतिरिक्त कोदोमुनी कोड़ा, पिंकी पूर्ती उर्फ सुकांती पूर्ती और अनिता तामसोय उर्फ अनिता कायम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सालुका संगठन की जोनल कमेटी का सदस्य था। उसके खिलाफ चाईबासा में 90 और सरायकेला में 6, कुल 96 मामले दर्ज हैं। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण के समय सालुका ने एक राइफल, दो मैगजीन और 843 कारतूस सहित अन्य सामग्री जमा की। अन्य नक्सलियों के पास से एके-47 राइफल, इंसास राइफल, वायरलेस सेट, मैगजीन और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने संगठन के भीतर कथित शोषण और दबाव से परेशान होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। सुरक्षाबलों के लगातार अभियानों, जंगलों में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और सामुदायिक पुलिसिंग का भी आत्मसमर्पण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। एसडीपीओ चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी की पहल पर सालुका के प्रभाव वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इससे ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा, जिसने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को गति प्रदान की।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट