---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
सरकारी उच्च विद्यालय मटकमबेड़ा में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा) :  बड़बिल तहसील क्षेत्र के अंतगर्त मटकमबेड़ा स्थित सरकारी हाई  स्कूल में मटकमबेड़ा मे एनसीसी कैडेटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 80 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढे : डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचु बने झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

प्रशिक्षण का संचालन 14  बटालियन ओडिशा से आए प्रशिक्षक सूबेदार भूपिंदर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेटों को ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा एनसीसी के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। शिविर का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी, हाई स्कूल मटकमबेड़ा सहित अन्य विद्यालय से दर्जनों एनसीसी कैडेट्स के साथ साथ  एएनओ डॉ. प्रदीप कुमार स्वाइन,एएनओ प्रीतिरंजन नंदा एवं  साथ  सीटीओ विनोद कुमार तंती भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने कैडेटों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, देशभक्ति एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य कैडेटों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा राष्ट्रीय सेवा की भावना का विकास करना था। शिविर मानचित्र अध्ययन map reading का समापन सफलतापूर्वक हुआ और सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभदायक एवं प्रेरणादायक बताया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---