बिहार में NDA की सीट शेयरिंग फाइनल: भाजपा 101 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Bihar Election Seats

सोशल संवाद/डेस्क/Bihar Election Seats: बिहार में NDA गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे के बाद विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों को लेकर गठबंधन दलों के बीच अंतिम सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, जनता दल यूनाइटेड (JDU) 102 और भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) को 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ें: अब बिना CIBIL स्कोर के भी मिलेगा लोन, सरकार ने दी पहली बार लोन लेने वालों को बड़ी राहत

फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना जताई जा रही है कि NDA जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है। हालांकि, कौन सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इस पर मंथन चल रहा है। इस दौरान JDU और ‌BJP में 1-2 सीटों का अंतर हो सकता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 110 सीटों पर लड़ी थी, उसे 74 पर जीत मिली थी। वहीं JDU 115 सीटों पर लड़ी थी और 43 सीटों पर जीती थी। सूत्रों के मुताबिक इस बार जदयू 102 और भाजपा 101 पर लड़ेंगी।

Bihar Election Seats: NDA में नीतीश बड़े भाई की भूमिका में

लोकसभा चुनाव में BJP ने 17, JDU ने 16, LJP ने 5 और जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।
लोकसभा चुनाव में BJP ने JDU से एक सीट ज्यादा पर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा में JDU, BJP से एक-दो ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

JDU की 13 और BJP की 9 सीटें घटेंगी

2020 के चुनाव से तुलना करें तो इस बार बीजेपी की 9 सीटें घट रही हैं, वहीं जदयू जो 115 सीटों पर लड़ी थी। उसे इस बार 13 सीटों पर कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। इनकी घटाई गई सीटें लोजपा और बाकी दलों में बंटेंगी। पिछले चुनाव में NDA में चार पार्टियां ही थीं। इसमें जदयू और बीजेपी ने अपने कोटे से हम को 7 और वीआईपी को 11 सीटें दी थीं। इस बार गठबंधन में 5 पार्टियां है, अभी तक जो फॉर्मूला सामने आया है, उसमें जदयू-बीजेपी के अलावे 3 पार्टियों के खाते में 40 सीटें जाने की खबर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *