Responsive Full Width Slider

NEET Protest Case: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ज्यादातर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद; आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

By Riya Kumari

Published :

Follow
NEET Protest Case: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, ज्यादातर प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद; आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर जारी रहेगी कार्रवाई

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : NEET-UG परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कहा है कि ज्यादातर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन जिन लोगों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें इस राहत का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढे : Assam Flood Relief: धनबाद के Aryan Kelvin ने जुटाए ₹19 लाख, ‘Algorithm King’ ने CarryMinati का रिकॉर्ड तोड़ा

CJP Protest को लेकर सरकार का फैसला

दिल्ली में NEET-UG कथित पेपर लीक मामले को लेकर CJP (Cockroach Janta Party) की ओर से प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किए थे। अब दिल्ली सरकार ने निर्देश दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर नहीं मिलेगी छूट

सरकार ने साफ किया है कि यह राहत उन लोगों के लिए नहीं है, जिनका पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी रह सकती है।

पुलिस ने कई लोगों की पहचान की थी

NEET Protest के दौरान हिंसा और उपद्रव के आरोपों को लेकर दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से कई लोगों की पहचान की थी। पुलिस के अनुसार, कुछ ऐसे लोग भी सामने आए जिनके खिलाफ पहले से गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने भी दिए थे निर्देश

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदर्शनकारियों को लेकर निर्देश जारी किए थे। कोर्ट ने कहा था कि जिन प्रदर्शनकारियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, उनके खिलाफ फिलहाल कठोर कार्रवाई नहीं की जाए। हालांकि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को राहत के दायरे से बाहर रखा गया।

छात्रों और प्रदर्शनकारियों को मिली राहत

सरकार के इस फैसले के बाद उन छात्रों और प्रदर्शनकारियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो NEET मामले को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। हालांकि हिंसा, तोड़फोड़ या आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट