---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

NEET परीक्षा विवाद: सोनम वांगचुक का अनशन जारी, प्रकाश राज पहुंचे समर्थन में

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
NEET Protest Sonam Wangchuk Prakash Raj

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली: NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का धरना लगातार जारी है। प्रदर्शन अब 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है। वहीं, पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी पिछले दो सप्ताह से भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

यह भी पढ़े : राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान: अरविंद केजरीवाल ने सुंदरकांड पाठ और देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन का किया ऐलान

इसी बीच शनिवार को अभिनेता प्रकाश राज जंतर-मंतर पहुंचे और सोनम वांगचुक तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं से मुलाकात कर अपना समर्थन जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि वह देश के युवाओं के साथ एकजुटता दिखाने के लिए जंतर-मंतर पहुंचे हैं। तस्वीरों में प्रकाश राज प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते और वांगचुक के साथ नजर आए।

चिन्मयी श्रीपदा ने जताई चिंता

गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने भी सोनम वांगचुक के लंबे अनशन पर चिंता व्यक्त की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने उम्मीद जताई कि वांगचुक जल्द अपना अनशन समाप्त करेंगे। उन्होंने लिखा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और उनकी जान को कोई नुकसान पहुंचा, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय होगा।

20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने छात्रों और युवाओं से 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर से संसद तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा ताकि प्रदर्शनकारियों की मांगों को सीधे संसद तक पहुंचाया जा सके।

दास का आरोप है कि सरकार प्रदर्शनकारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि छात्र और युवा एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।

छात्रों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

सौरव दास ने कहा कि देश के सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां हैं और युवाओं की आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी छात्रों और नागरिकों से 20 जुलाई के शांतिपूर्ण संसद मार्च में शामिल होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

उधर, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का अनशन भी लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट