सोशल संवाद / डेस्क : NEET Protest NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी छात्र प्रदर्शन के बीच गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि वह जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में कभी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि उनके मुताबिक अब यह आंदोलन अपने मूल मुद्दे से भटक चुका है।
यह भी पढे : Virat Kohli और Anushka Sharma पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
‘Will never go to Jantar Mantar’
एक टीवी इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने कहा, “I won’t go to Jantar Mantar because I won’t feel good standing with the people who are representing this protest.” उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को इससे बेहतर नेतृत्व मिलना चाहिए और Cockroach Janata Party (CJP) पर भी निशाना साधा।
‘NEET Paper Leak गलत हुआ’ मनोज मुंतशिर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह NEET पेपर लीक का बचाव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “Nobody in this world will defend the NEET paper leak. Yeh galat hua. Even if a single life was claimed, then the entire system will have to be answerable.” उनका कहना था कि यदि इस मामले में एक भी छात्र प्रभावित हुआ है, तो पूरे सिस्टम को जवाब देना होगा।
‘Protest hijacked by anti-nationals’
मुंतशिर का आरोप है कि जंतर-मंतर पर हो रहा प्रदर्शन अब सिर्फ NEET के मुद्दे तक सीमित नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, “Are they even talking about the NEET paper leak at Jantar Mantar? I have been seeing the kind of speeches being given and the kind of people coming.”
उन्होंने आगे दावा किया कि जिन लोगों ने पहले “Bharat tere tukde honge” जैसे नारे लगाए या कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं माना, वे भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। उन्होंने कहा, “With full responsibility I call them anti-nationals.”
कुणाल कामरा पर भी साधा निशाना
मनोज मुंतशिर ने प्रदर्शन के दौरान कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि भगवान राम को लेकर किया गया मजाक बेहद आपत्तिजनक था। उनके शब्दों में, “Sita ke pati ka naam leke, Nita ke pati ka kaam kar rahe hai. Extremely derogatory.”
मनोज मुंतशिर के इस बयान के बाद NEET पेपर लीक और छात्र आंदोलन को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।









