सोशल संवाद/ डेस्क: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट UG 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पहले राउंड में सीट पाने से चूक गए हैं या अपनी मौजूदा सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए अब दूसरा राउंड शुरू होने जा रहा है। MCC जल्द ही राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तारीखें घोष

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट UG 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुई है, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने मेडिकल या डेंटल कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार पहले राउंड में सीट पाने से चूक गए हैं या अपनी मौजूदा सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं, उनके लिए अब दूसरा राउंड शुरू होने जा रहा है। MCC जल्द ही राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की तारीखें घोषित करेगा।
अगर आपका नाम पहले राउंड की अलॉटमेंट लिस्ट में नहीं है, तो आप राउंड 2, राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।
- जिन्होंने राउंड 1 में रजिस्ट्रेशन किया, लेकिन सीट नहीं मिली।
- जिनकी राउंड 1 की सीट वेरिफिकेशन में कैंसिल हो गई।
- जिन्होंने राउंड 1 की सीट जॉइन की और अपग्रेड का ऑप्शन चुना।
- जिन्हें सीट मिली लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया।
- जिन्होंने तय समय में राउंड 1 की सीट रिजाइन कर दी।
- अगर आपने राउंड 1 में रजिस्ट्रेशन किया था और ऊपर बताई शर्तों में आते हैं, तो दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत केवल उन्हीं को है जिन्होंने पहले राउंड में आवेदन नहीं किया था।










