---Advertisement---

नेहा कक्कड़ ने काम से ब्रेक लेने का किया एलान, वायरल पोस्ट के बाद मचा हड़कंप

By Riya Kumari

Published :

Follow
नेहा कक्कड़

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में काम और जिम्मेदारियों से ब्रेक लेने का एलान कर फैंस को चौंका दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी, हालांकि कुछ ही समय बाद वह पोस्ट डिलीट कर दी गई। इसके बावजूद पोस्ट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढे : Shah Rukh Khan की धमाकेदार वापसी? Don 3 में डॉन रोल के लिए एटली को लेकर रखी खास शर्त

क्यों लिया नेहा कक्कड़ ने ब्रेक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर काम से ब्रेक लेने की बात साझा की थी। वायरल स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, उन्होंने ब्रेक की वजह इमोशनल डिस्ट्रेस, नेगेटिविटी और इंडस्ट्री का दबाव बताया है। नेहा ने लिखा कि उन्हें अब कुछ समय के लिए हर तरह की जिम्मेदारियों से दूर रहने की जरूरत है।

हालांकि, फिलहाल उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसा कोई पोस्ट या स्टोरी मौजूद नहीं है, जिससे फैंस के बीच असमंजस बना हुआ है।

वायरल पोस्ट में क्या लिखा था?

वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट्स में नेहा कक्कड़ लिखती नजर आ रही हैं,

“अब जिम्मेदारियों, रिश्तों, काम और हर उस चीज से ब्रेक लेने का समय है, जिसके बारे में मैं अभी सोच सकती हूं। मुझे नहीं पता कि मैं वापस आऊंगी या नहीं। शुक्रिया।”

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

पहले भी ले चुकी हैं ब्रेक

यह पहली बार नहीं है जब नेहा कक्कड़ ने काम से ब्रेक लिया हो। इससे पहले साल 2020 में नेपोटिज्म विवाद के दौरान भी उन्होंने खुद को कुछ समय के लिए लाइमलाइट से दूर रखा था। ऐसे में इस बार अचानक ब्रेक की खबर सामने आने से फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

पैपराजी और फैंस से की प्राइवेसी की अपील

वायरल पोस्ट के अनुसार, नेहा कक्कड़ ने पैपराजी और फैंस से उनकी निजता का सम्मान करने की भी अपील की है। उन्होंने लिखा कि उनकी तस्वीरें या वीडियो न बनाए जाएं और उन्हें शांति से जीने दिया जाए।
“नो कैमरा, प्लीज” जैसे शब्दों ने लोगों का खास ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

नेहा कक्कड़ के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स इसे पीआर स्टंट बता रहे हैं, जबकि कई फैंस उनके फैसले का समर्थन कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि नेहा को ब्रेक लेकर खुद पर ध्यान देना चाहिए और पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करनी चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---