---Advertisement---

स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा नया पुल, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया शिलान्यास

By Riya Kumari

Published :

Follow
स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा नया पुल, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने किया शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / गम्हरिया : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बुरुडीह में स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। यह पुल बुरुडीह को कान्दरबेड़ा से जोड़ेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

यह भी पढे : कुचाई में ‘ब्राउन टू ग्रीन कैंपेन’ के तहत दलहन खेती को बढ़ावा, 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चम्पाई सोरेन ने कहा कि पुल बनने के बाद चांडिल और जमशेदपुर (NH-33) तक की यात्रा अब घंटों के बजाय कुछ ही मिनटों में पूरी हो सकेगी। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्रों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां एक डिग्री कॉलेज को भी स्वीकृति दी गई है। कॉलेज निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके बनने से खासकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान इस पुल सहित कई सड़क और विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई थी। इन योजनाओं के पूरा होने से पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा और ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदलेगी।

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, रामदास टुडू, बबलू नाथ सोरेन, गुरुप्रसाद महतो, वृहस्पति मंडल, रघुनाथ मंडल, डॉ. मुर्मू, भीम हांसदा, पवित्र मंडल, राम हांसदा, मनसा मुर्मू, रतन सोरेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---