Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ने ली शपथ
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस श्री विद्युत रंजन सारंगी बने है। शुक्रवार को उन्हें गवर्नर महामहिम सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी ने झारखंड हाई कोर्ट के 15 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा जारी नियुक्ति का आदेश पढ़ा। 28 दिसंबर, 2023 को न्यायमूर्तिश्री  संजय कुमार मिश्रा के रिटायरमेंट के बाद से यह पद खाली था।

यह भी पढ़े : हेमंत सोरेन झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री बने, मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस

समारोह में CM हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो समेत कई जज शामिल हुए। यहां याद दिला दें कि बीते 3 जुलाई को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने न्यायमूर्ति सारंगी को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने के संबंध में एक अधिसूचना जारी की थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator