Advertisement 2

NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
NEET की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ NEET-UG रीएग्जाम की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस कैंसिल कर दिया था।

यह भी पढे : अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश

नई एग्जाम डेट के साथ स्टूडेंट्स को राहत दी गई है कि उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा। कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी। पहले से जमा फीस वापस मिलेगी। इसके अलावा स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर भी नहीं बदले जाएंगे। NTA के X पोस्ट के मुताबिक नए एडमिट कार्ड देने का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर गुरुवार को हाईलेवल बैठक हुई थी। NEET-UG 2026 परीक्षा के रद्द होने के दो दिन बाद हुई मीटिंग में दोबारा एग्जाम कराने पर चर्चा हुई थी।

NEET पेपर लीक केस में अब तक 7 गिरफ्तारियां

NEET पेपर लीक पर देशभर में विरोध के बीच गुरुवार को अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को काले झंडे दिखाए और काफिला रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

CBI ने मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने 5 आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। वहीं, राजस्थान के सीकर से आरोपी मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को गिरफ्तार किया। शुभम ने ही यश को पेपर दिया था।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version