Advertisement 2

नया रिकॉर्ड, सोना पहली बार ₹95 हजार पर पहुंचा:मंदी की आशंका और शादी सीजन से बढ़ी मांग, अमेरिका-चीन टैरिफ वॉर का भी असर

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
नया रिकॉर्ड, सोना पहली बार ₹95 हजार पर पहुंचा
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम ने आज यानी 17 अप्रैल को नया ऑल टाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹331 बढ़कर ₹94,910 पर बंद हुआ। हालांकि सोना आज ₹95,207 पर ओपन हुआ था। इससे पहले बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,579 थी। वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत आज ₹1,424 गिरकर ₹95,151 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹96,575 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

यह भी पढ़े : ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन-लैपटॉप और चिप्स पर नहीं लगेगा जवाबी टैरि

सोने में तेजी के 3 कारण

  1. अमेरिका की टैरिफ पॉलिसी के कारण ट्रेड वॉर का खतरा बढ़ गया है। इससे इकोनॉमी के बढ़ने की रफ्तार धीमी हो सकती है। ग्लोबल मंदी की आशंका भी बढ गई है। ऐसे में लोग सोने में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं। मंदी के समय सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोने की कीमतों में तेजी आई है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब रुपया कमजोर होता है तो इसे इंपोर्ट करने में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। इस साल रुपए में लगभग 4% की गिरावट आई है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है।
  3. शादियों का मौसम नजदीक आ रहा है, ऐसे में सोने के गहनों की मांग बढ़ रही है। मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों में ज्वेलर्स ने बताया कि ऊंची कीमतों के बावजूद बिक्री में तेजी है, क्योंकि लोग सोने को निवेश और समृद्धि के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version