Dr Abhishek Child Care

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के लिए तय हुआ नया रूट, जानिए क्या रहेगा खास?

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : वंदे भारत ट्रेन देशभर के लोगों के लिए खास है. बिहार के भी कई अलग-अलग रूटों पर ये ट्रेनें चलेंगी. वहीं इनमें एक ट्रेन बिहार और झारखण्ड की राजधानी को जोड़ेगी. पटना और रांची के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन का सबको बेसब्री से इंतजार है. इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाने के बाद अब पटना और रांची के बीच की दूरी बेहद कम समय में तय कर ली जाएगी. इस ट्रेन को जल्द ही चलाने का फैसला लिया जा सकता है.

पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. रेलवे की ओर से किसी भी दिन अब इसके शुभारंभ की तारीख जारी की जा सकती है. दोनों जगहों पर यार्ड का काम लगभग हो चुका है. वहीं ऐसी संभावना है कि इसी महीने के अंत में इसका शुभारंभ हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्धाटन करने के लिए आ सकते हैं. रांची में इसकी सुगबुगाहट भी देखी जा रही है.

इस ट्रेन को गया रूट से चलाया जाएगा. पटना से रांची तक ये ट्रेन जनशताब्दी की तरह ही गया होकर ही जाएगी. लेकिन इसे मूरी की ओर से ना ले जाकर बरकाकाना होकर चलाने की तैयारी है. इस क्रम में जहानाबाद, हजारीबाग टाउन ,कोडरमा और टाटीसिल्वे होकर इसे रांची ले जाया जा सकता है.

नये रूट से ये सफर करीब 6 घंटे में ही तय किया जा सकेगा. बता दें कि अभी सबसे कम समय में जनशताब्दी ही पटना से रांची जाती है. जो पौने 8 घंटे का समय लेती है. पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन 6 घंटे में ये सफर तय कराएगी.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version