Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

एली अवराम और आशीष चंचलानी का नया विडिओ आया सामने ; रिलेशनशिप का ऐलान या कोई नया प्रोजेक्ट

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : हाल ही में एली अवराम और आशीष चंचलानी की एक तस्वीर सामने आई थी,जिसमे एली अवराम को आशीष चंचलानी गोद में उठाए नजर आये थे। जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कहा जा रहा था कि आशीष और एली अवराम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने एक नया वीडियो शेयर किया है। तो चलिए जानते है क्या है विडियो मे।

आशीष चंचलानी और एली अवराम का यह नया वीडियो वायरल हो रहा है और इसने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और तेज़ कर दिया है। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी अभी तक क्लियर नहीं किया है अपने रिलेशन को ले कर।

क्या कहा विडियो में

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एली अवराम और आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘आखिरकार, हम आपको बताने का इंतज़ार कर रहे थे…’ वीडियो में आशीष एली से पूछते हैं, ‘सब ठीक है मैम?’ फिर वह अपना परिचय देते हैं और खुद को एली अवराम का स्पॉट बॉय बताते हैं। इसके बाद आशीष कहते हैं, ‘किसी चीज़ की ज़रूरत हो तो बता देना।’तभी एली अवराम आशीष चंचलानी से अपनी टोपी ठीक करने के लिए कहती हैं। इस पर आशीष मज़ाक में कहते हैं, ‘जी मैडम। क्या मैं आपको पुल से धक्का दे सकता हूँ?’ इसके बाद दोनों ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगते हैं।

फैंस कन्फ्यूज हैं, क्या ये किसी नई वेब सीरीज़ का प्रमोशन है?

फैन्स अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि एली अवराम और आशीष चंचलानी सच में रिलेशनशिप में हैं या ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है। हालाँकि, एली और आशीष द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर कई कमेंट्स आ रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ये उनकी आने वाली वेब सीरीज़ ‘एकाकी’ के प्रमोशन के लिए एक प्रैंक है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator